About Us

REGISTRATION 12A 80G



RJYS

RJYS is a unit of sahyog samiti

Rashtriya jagruk yuva sangthan Bharat (ngo)

A unit of sahyog samiti( reg. No. 2496/2005-2006)

राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत। 

             संगठन पंजीकृत संस्था सहयोग समिति के अंतर्गत कार्य करता है जो कि 21,1860 अधिनियम के तहत वर्ष 2006 में पंजीकृत है। इसी के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्र भी संस्था के पास हैं। चूंकि संगठन की उत्पति भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा से हुई है भगवान श्री कृष्ण जी के स्मरण के साथ जनकल्याण हेतु समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा संगठन निर्माण कर संगठन का विस्तार संगठन में सभी वर्ग हाई कोर्ट, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता,पत्रकार,महिला समाज सेवी ,युवा समाज सेवी,व्यवसाई, उद्योगपति ,किसान साहित्यकार, अध्यापक, प्रोफेसर, शिक्षाविद आदि सभी का समूह है सभी शिक्षित वर्ग द्वारा युवा शक्ति का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में करने हेतु राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत के बैनर तले कार्य किया जा रहा है।

  संगठन का विस्तार सम्पूर्ण भारत वर्ष में हो रहा है सभी जागरूक नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

          राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन एक गैर राजनैतिक संगठन है जो जाति धरम से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम  करता है देश भर में  समाज में फैली बुराइयों जैसे नशाखोरी, अपराध, अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, बाल श्रम एवं अन्य अपराधों पर लगाम लगाना । युवाओं को संगठित कर योग्य और जागरूक युवाओं की सहायता से देश के विकास हेतु युवाओं को एकजुट करना उनमे आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न करना प्रमुख उद्देश्य है |

        

     सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना , रोजगार ,स्वरोजगार की स्थापना करने हेतु मार्गदर्शन करना | युवाओं को प्रशिक्षण देना और प्लेसमेंट कराना । अन्याय अत्याचार से पीड़ित गरीब असहाय की सहायता करना | गरीब असहाय लोगों के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर , लघु उद्योग , कुटीर उद्योग लगाकर रोजगार की व्यवस्था करना । गरीबों को भोजन , वस्त्र, आदि उपलब्ध करा सहायता करना , बालकों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना। 

       राह से भटक रहे युवाओं को योग्य व् जागरूक युवाओं की सहायता से सही मार्ग पर लाना ,

      नशाखोरी व् अपराधिक प्रवृति की ओर बड़ रहे युवाओं को स्वरोजगार की स्थापना में मदद करना ओर सही दिशा देना ।

       महिलाओं के लिए  योग्य महिलाओं ओर युवतियों की सहायता से  महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना |

       सरकार  द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को देश भर में राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन के कार्यकर्ताओं की सहायता से क्रियान्वित करना |

       देश ओर समाज के विकास के लिए देश भर में विभिन्न योजनाओं के तहत PMKVY, UPSDM, DDUGKY नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना , अस्पताल,  वृद्दाश्रम, अनाथाश्रम, महिला आश्रय सदन की स्थापना एवं सञ्चालन करना।

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवम योग का प्रचार प्रसार करना। चिकित्सालयों की स्थापना करना । निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना। निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना । नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर ऑपरेशन कराना। निशुल्क दवाएं देना।

      राज्य सरकार , केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को देश भर में क्रियान्वित करना।

      गरीब असहाय के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाना।

       समाचार पत्र पत्रिका न्यूज चैनल का संपादन करना । देश भर में युवाओं को संगठित कर समाज सेवा और देश सेवा से जोड़ना।

       भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करना , अपराधियों को चिन्हित कर पकड़वाना । प्रशासन के सहयोग से गरीब असहाय को न्याय दिलाना।

       देश के नागरिकों हेतु स्वरोजगार की स्थापना करना , रोजगार के अवसर उत्पन्न करना , मार्गदर्शन करना , आर्थिक रूप से सुद्रण बनाना ।

         सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लघु उद्योग, उद्योगों की स्थापना करना । स्वयं सहायता समूह बनना ।

        राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाता  है जैसे -   वृक्षारोपण अभियान, भारतीय नागरिकों के कर्त्तव्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान, नशा उन्मूलन अभियान,जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान जैसे- (HIV       AIDS, DENGUE, covid19 ETC.).

       संगठन को और मजबूत बनाने के लिये पेज के ऊपर दी गयी लिंक "JOIN RJYS" पर क्लिक करें और संगठन के सदस्यता फॉर्म में या कांटेक्ट अस पर जाकर आवश्यक सूचना भरकर संगठन के सदस्य बनें हमें एक और देश भक्त का इन्तजार है .

जय हिन्द जय भारत वन्दे  मातरम्